• Sun. Mar 29th, 2026

“संत ज्ञानेश्वर स्कूल में ग्रुप की किटी पार्टी: चैत्र नववर्ष पर सांस्कृतिक धूम”…..

Spread the love

अमृत टुडे/ रायपुर छत्तीसगढ़। संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शुभांगी आप्टे, सुलभा विठलकर, वैभवी चौधरी और संतोषी देवस्थले के ग्रुप द्वारा आयोजित किटी पार्टी में चैत्र नववर्ष का हर्षोल्लास मनाया गया। लगभग 40 बहनों की गरिमामय उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत 8 वर्षीय शीतल देवांगन के सुंदर हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसके लिए कन्या पूजन कर सम्मानित किया गया। चैत्र गौरी की स्थापना कर पूजन किया गया, जिसमें स्कूल की आया बाई को साड़ी व सुहाग की वस्तुएं भेंट की गईं। महिला दिवस के अवसर पर एक व्यस्त पत्रकार को उनके सक्रिय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

मनोरंजन के लिए तीन रोचक गेम आयोजित हुए:
पहला गेम: गीत लाइनों से वस्तुएं, पक्षी व खाद्य पदार्थ खोजने वाले में प्रथम अर्चना जतकर, द्वितीय माधुरी गाडगिल व तृतीय कंचन पुसदकर रही।
दूसरा गेम (बुरा न मानो होली): होली से जुड़ी 11 वस्तुओं में से 3 चुनने वाले में अपर्णा पेड़से व मीना हारेडीकर विजेता घोषित। इन्हें मूर्खाधिराज व महामूर्ख के खिताब समेत टोपी, शक्कर माला,गुलाल व गिफ्ट भेंट किए गए।

तीसरा गेम (सुलभा विठलकर द्वारा): गीतों पर आधारित फिल्म पहचानने में 12 विजेताओं को बैग्स व शक्कर माला से सम्मानित किया गया।
नववर्ष के अवसर पर ग्रुप ने स्कूल को एक सीलिंग फैन भेंट किया, जिसकी सभी ने सराहना की। स्वादिष्ट नाश्ते में चैत्र गौरी प्रसाद के रूप में चने की गीली डाल, गुझिया, मूंग बड़े, आम का पन्ना, चाय व कॉफी परोसे गए।
ग्रुप सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा।

www.amrittoday.in

Leave a Reply