• Sun. Apr 19th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़ 30 मार्च 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा दर्शन भ्रमण के तहत जिले के स्वसहायता समूहों की 80 महिलाओं को महापौर रामूरोहरा ने सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश रवाना किया। महिलाएं मिलेट्स व फूड प्रोसेसिंग की तकनीक सीखेंगी।

विवरण:: स्वसहायता समूहों की सक्रिय महिलाएं जिला डिबौरी (मध्यप्रदेश) में उत्पादन तकनीक, मशीनों, मार्केटिंग, बैंक लिंकेज व सब्सिडी व्यवस्था का अध्ययन करेंगी। प्रतिभा गोस्वामी, टिंकी साहू सहित पर्यवेक्षक साथ हैं। कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। पवन गजपाल, राजीव चंद्राकर, जिला अधिकारी महेश मरकाम सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You Missed