• Sun. Apr 19th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 30 मार्च 2026 । ट्रांसजेंडर समुदाय ने “उभयलिंगी व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक 2026” के खिलाफ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की।

विद्या राजपूत ने मेडिकल बोर्ड अनिवार्यता को असंवैधानिक बताया और धारा 18 के दुरुपयोग की चिंता जताई।

विवरण :: राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद की पूर्व सदस्य विद्या राजपूत ने कहा कि विधेयक स्व-पहचान के अधिकार को खत्म कर ट्रांसमेन, ट्रांसवूमेन, नॉनबाइनरी को बाहर करता है।

किन्नर समुदाय की जोया शेख व शालू यादव ने धारा 18 से गुरु-चेला परंपरा को खतरे की बात कही, जो झूठे मुकदमों का आधार बन सकती है। 4 बजे सप्रे शाला मैदान से प्रेस क्लब तक शांतिपूर्ण रैली निकलेगी; समुदाय न्यायपालिका में जाएगा।



Leave a Reply

You Missed