• Tue. Mar 31st, 2026

“अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना संस्था ने महावीर गौशाला में किया गौ सेवा का भव्य आयोजन”…..

Spread the love

संस्था की महिलाओं ने खिलाई 500 रोटियां, 50 किलो भाटा, टमाटर, गुड़-चना; राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सिंह सहित बड़ी संख्या में उपस्थित।

अमृत टुडे,रायपुर छत्तीसगढ़ 30 मार्च 2026 । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना संस्था द्वारा महावीर गौशाला में आयोजित गौ सेवा कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं ने पूरे समर्पण से गायों को भोजन कराया। इस पुनीत कार्य से समाज में जीव दया का संदेश प्रसारित हुआ।

विवरण: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना संस्था द्वारा महावीर गौशाला में एक विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गायों की सेवा की। कार्यक्रम के अंतर्गत गौशाला में गायों को 500 रोटियां, 50 किलो भाटा (बैंगन), 50 किलो टमाटर, 20 किलो पालक, 50 किलो गुड़ तथा चना खिलाया गया। महिलाओं ने पूरे समर्पण और श्रद्धा भाव के साथ गौ माता की सेवा की तथा समाज में गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश दिया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सभी को जीवों के प्रति दया एवं करुणा का भाव रखने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था की महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने मिलकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सिंह, उपाध्यक्ष कंचन चौहान, रचना जयवार, आशा सिंह, पम्मी सिंह, सुधा सिंह, रेखा सिंह, प्रिया सिंह, सुनीता सिंह, संगीता बैस, श्वेता बैस, दर्शिका चौहान, वंदना ठाकुर, सारिका ठाकुर, प्रतिभा चौहान, सुरेखा ठाकुर, अपर्णा सिसोदिया इत्यादि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply