अमृत टुडे , रायपुर छत्तीसगढ़ 30 मार्च 2026 ।
श्री हनुमंत सेवा समिति व दीपक‑नरेश केडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सचिन गुप्ता एण्ड पार्टी की भजन संध्या एवं फूलों की वर्षा के साथ हनुमान झांकी प्रस्तुत की जाएगी।
संध्या 8 बजे संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व आरती का आयोजन किया गया है, जिसके साथ पूरा मंदिर परिसर “जय श्री हनुमान, जय श्री राम” के नारों से गूंजेगा। कार्यक्रम के समापन पर रात्रि 8.30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धालु बिना भेदभाव के प्रसाद लेंगे।

कार्यक्रम के संबंध में दीपक‑नरेश केडिया ने बताया कि श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में पिछले 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार शाम 7.30 बजे से संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है, जिसमें लगभग 600 लोग उपस्थित रहते हैं।
इस दिव्य अवसर पर पं. घनश्याम तिवारी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन श्री हनुमान जी का जन्म हुआ था। उन्होंने बताया कि हनुमान जी को कलयुग में सर्वाधिक प्रभावशाली देवताओं में से एक माना गया है, जो स्वयं शिवजी के अवतार रूप हैं और रावण को राम द्वारा मोक्ष प्रदान कराने के लिए उन्होंने इस रूप में जन्म लिया था।



