• Fri. Jul 31st, 2026

“अरुण साव ने असम के सिसिबोरगांव विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी जीवन गोगोई के पक्ष में मांगे वोट”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 01 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव असम चुनावी मंच पर। डबल इंजन सरकार और विकास का रोडमैप बताते हुए कमल के फूल पर वोट की अपील।

विवरण: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लखीमपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी के रूप में सिलाबाली-सिलापथार में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह विकसित असम का चुनाव है, जहां भाजपा ही माटी पुत्र जीवन गोगोई को विधायक बनाकर हिमंता बिस्वा सरमा की डबल इंजन सरकार बना सकती है। साव ने 2016 पूर्व के बंद-बम ब्लास्ट युग से तुलना कर दस वर्षों में विकास, शिक्षा-स्वास्थ्य-सड़कों की पहुंच का जिक्र किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने घुसपैठियों को भगाने, 1.25 लाख जमीन मुक्त करने और मिशन वसुंधरा से भूमि अधिकार दिलाने का वादा दोहराया। कांग्रेस पर असुरक्षा का आरोप लगाया। सभा में दर्शना जरदोश, रूपा कमान सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।

amrittoday.in

Leave a Reply