• Sun. Aug 16th, 2026

“कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा संभाग में 18 नवीन 108 संजीवनी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 01 अप्रैल 2026 । सरगुजा के स्वास्थ्य ढांचे में क्रांतिकारी कदम। 18 नई संजीवनी एंबुलेंस रवाना।
विवरण:: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में सरगुजा के लिए 18 नई 108 संजीवनी एंबुलेंस को रवाना किया। इनमें लाइफ-सपोर्ट, ऑक्सीजन और संचार सुविधाएं हैं। सीएम विष्णुदेव साय व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में “स्वस्थ छत्तीसगढ़” का लक्ष्य साकार हो रहा है।

स्थानीय सुभाष नगेसिया ने कहा कि अब गांव से त्वरित मरीज ढुलाई संभव होगी। मीना केरकेट्टा ने गर्भवती महिलाओं के लिए सेवा की सराहना की। इससे मातृ-शिशु मृत्यु दर व सड़क हादसों में कमी आएगी। स्वस्थ सरगुजा की दिशा में बड़ा कदम।

amrittoday.in

Leave a Reply