अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 05 अप्रैल 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा की स्थिति तेजी से मजबूत हो रही है। पार्टी के उम्मीदवारों की नामांकन रैलियों में भारी जनसैलाब उमड़ रहा है, जो ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ गहरे आक्रोश का संकेत देता है।
पिछले 15 वर्षों में राज्य में विकास की गति सुस्त रही है। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को राज्य सरकार ने जानबूझकर लागू नहीं किया।
लालू यादव के जंगल राज को भी ममता सरकार ने पीछे छोड़ दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि आगामी चुनावों में जनता बदलाव लाएगी।




