• Sun. Apr 19th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 07 अप्रैल 2026 । आरंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को नई ऊंचाई देने की दिशा में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बड़ी सफलता हासिल की है। उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालय परिसर में 300 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के लिए ₹8.66 करोड़ जारी किए। मंत्री जी ने कहा, “यह छात्रों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच बनेगा।”

विवरण: छत्तीसगढ़ शासन लगातार शिक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है। रायपुर जिले के आरंग स्थित शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी महाविद्यालय में ₹866.28 लाख की लागत से 300 सीटर ऑडिटोरियम बनेगा। अपर सचिव उच्च शिक्षा विभाग के आदेश से यह 2024-25 बजट में स्वीकृत हुआ है।
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, “ऑडिटोरियम में सेमिनार, कार्यशाला, संगोष्ठी व सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इससे छात्रों को नई दिशा मिलेगी।” उन्होंने मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री के प्रति आभार जताया। निर्माण शीघ्र शुरू होगा, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed