• Fri. Apr 10th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 07 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया और ममता बनर्जी की टीएमसी को जनता उखाड़ फेंकेगी बताया। बस्तर में नक्सलवाद पर विपक्ष की राजनीति की कड़ी निंदा की, पैरामिलिट्री फोर्स हटाने की मांग को हार्ट सर्जरी वाले उदाहरण से खारिज किया। सीएम के दिल्ली प्रवास, धर्मांतरण कानून, बस्तर विकास और सरकार की पारदर्शिता पर भी बयान दिए।

विवरण: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पश्चिम बंगाल पर तीखा प्रहार किया, “वो चाहे किसी का जिक्र कर लें, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनकर आ रही है… इस बार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी की सरकार जनता उखाड़कर फेंक देगी।”
नक्सलवाद और पैरामिलिट्री पर हाथ जोड़कर अपील, “नक्सल विषय पर भ्रम फैलाने, भड़काने की स्थिति नहीं होनी चाहिए। पैरामिलिट्री फोर्स चली जाएगी क्या? हार्ट सर्जरी के बाद डॉक्टर को तुरंत भगाने जैसा है ये। बस्तर के लिए कितना बलिदान हुआ, इस पर राजनीति न हो।”

मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास पर, “पीएम और गृहमंत्री अमित शाह से छत्तीसगढ़ के सभी मुद्दों पर चर्चा। ‘धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम’ पर भी बात, राज्यपाल चिंतनशील हैं, जल्द सकारात्मक परिणाम।”
बस्तर विकास पर, “बहुत काम शेष, समाज बड़ा है। 22 नए स्कूल खुलना हर्ष का विषय।”
पारदर्शिता पर विपक्ष को ललकारा, “दो वर्ष पूरे होने पर सभी विभाग मीडिया के सामने जवाबदेह। विपक्ष केवल शोर मचाता है।”

amrittoday.in

Leave a Reply