अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़ 10 अप्रैल 2026 । धमतरी जिले के करेलीबड़ी क्षेत्र में पिकनिक के बहाने चाकूबाजी का खौफनाक मामला। दो माह बाद पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी साहू को उसके हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विवरण: धमतरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। 8 फरवरी को पैरी नदी रेत घाट पर पिकनिक मना रहे त्रिभुवन साहू (25 वर्ष, बुडेनी निवासी) पर ग्रामवासी त्रिलोकी साहू ने मुर्गा-शराब के पैसे न देने पर चाकू से बाएं कुल्हे पर वार कर दिया। घायल त्रिभुवन को गोबरा नवापारा अस्पताल ले जाया गया।
करेलीबड़ी चौकी में 9 फरवरी को FIR दर्ज (क्र. 27/2026, धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 118(1) BNS)। पुलिस ने गवाह बयान, घटनास्थल निरीक्षण और मेडिकल रिपोर्ट से साक्ष्य जुटाए। आरोपी ने पूछताछ में अपराध कबूल किया, चाकू जब्त। तत्काल न्यायिक रिमांड पर जेल।
आरोपी विवरण: त्रिलोकी साहू (25 वर्ष) पिता शिवनारायण साहू, बुडेनी, थाना मगरलोड।
पुलिस की सक्रियता से संभावित अपराध रोके गए। क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने का संकल्प।




