अमृत टुडे, बिलासपुर छत्तीसगढ़ 10 अप्रैल 2026। बिलासपुर के करका गांव की सुभद्रा आर्मी गरीबी की जंजीरें तोड़ चुकी हैं। बिहान योजना के तहत खीरा की खेती से लाखों की कमाई कर लखपति दीदी बनीं।
विवरण:: आदिवासी बहुल ग्राम करका (कोटा, बिलासपुर) की सुभद्रा पहले आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। आजीविका मिशन बिहान के मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने खीरा की खेती अपनाई। समूह को मिला 15 हजार रिवॉल्विंग फंड, 60 हजार CIF और 3 लाख बैंक ऋण।

आधुनिक कृषि विधियों से 2 एकड़ में खेती शुरू की। हर दो दिन में 10 क्विंटल खीरा बिक्री से 7 हजार रुपये आय! इस कमाई से परिवार की जरूरतें पूरी, बच्चों की पढ़ाई और बचत। सुभद्रा बोलीं, “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीमा सखी हबीबुन निशा का आभार। योजना ने जीवन बदल दिया।”
सुभद्रा की सफलता महिलाओं के लिए मिसाल। बिहान योजना से आत्मनिर्भरता का नया अध्याय।




