• Sun. Apr 12th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 11 अप्रैल 2026 । डीसीपी स्मृतिक राजनाला व डीसीपी मयंक गुर्जर की मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व गुढियारी पुलिस ने गोंदवारा में राजा साहू व अभय साहू को ऑनलाइन सट्टा (Cribet99.red.com) करते पकड़ा। पूछताछ में मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा, आकाश सिन्हा का नाम आया। क्रिकेट दांव पर कमीशन कमाते थे।

विवरण:: गुढियारी थाना क्षेत्र में सूचना पर संयुक्त टीम ने गोंदवारा ओवरब्रीज के नीचे राजा साहू (29) व अभय साहू (22) को पकड़ा। मोबाइल जांच में ऑनलाइन बैटिंग आईडी व क्रिकेट सेशन दांव पाए गए। पूछताछ में मंजीत सिंह (32, हिस्ट्रीशीटर, 20+ केस), रोहित मोटवानी (29), हरीश सकलेचा (41), आकाश सिन्हा (36) भी गिरफ्तार। पट्टी सट्टा भी चल रहा था। कब्जे से 9,05,238 रुपये नगदी, 8 मोबाइल, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर, पेन (कुल 13 लाख) जब्त। थाना गुढियारी में अपराध क्र. 163/26 धारा 6,7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 दर्ज।



Leave a Reply