• Sun. Apr 12th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, बिलासपुर छत्तीसगढ़ 11 अप्रैल 2026 । 9 अप्रैल रात 3 बजे रतनपुर थाना प्रभारी अंशिका जैन को गढ़वट में नाबालिग अमित कश्यप की मौत की सूचना मिली। मर्ग जांच में रेत माफिया तोषण कश्यप (34) पर अवैध खनन व लापरवाही का खुलासा। ट्रेक्टर पलटने की फर्जी कहानी बनाई। धारा 105, 238(बी) भा.न्या.सं. में केस दर्ज कर जेल भेजा।

विवरण: 9 अप्रैल 2026 को रात 3 बजे थाना रतनपुर को सूचना मिली कि खारंग नदी किनारे रेत लादे ट्रेक्टर से लौटते अमित कश्यप (17) की मौत हो गई। प्रभारी अंशिका जैन की मर्ग जांच में पाया कि तोषण कश्यप ने ज्यादा रेत निकालने के लालच में 6-7 फीट गहरे गड्ढे में नाबालिग अमित कश्यप व अमित यादव को उतारा। गड्ढा धंसने से अमित की मौत, अमित यादव घायल। आरोपी ने ट्रेक्टर पलटने की झूठी कहानी गढ़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। धारा 105, 238(बी) भा.न्या.सं. में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। टीम में उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि नरेश गर्ग, आर. गोविंदा यादव का योगदान।

Leave a Reply