• Sun. Apr 12th, 2026

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 11 अप्रैल 2026 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के अपने निवास कार्यालय में पद्मश्री जागेश्वर यादव पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया। उन्होंने लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई दी तथा पुस्तक को संघर्ष व सेवा का प्रेरक उदाहरण बताया। जशपुर के ‘बिरहोर के भाई’ के रूप में विख्यात यादव के आदिवासी उत्थान कार्यों को सराहते हुए नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम कहा।

विवरण:: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर डॉ. लोकेश पटेल द्वारा लिखित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया। साय ने कहा कि यादव का जीवन संघर्ष, सेवा व समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है, जो जनसेवा करने वालों के लिए प्रेरणादायी है। जशपुर में बिरहोर आदिवासी समाज के उत्थान हेतु उनके सराहनीय कार्यों व सरल व्यक्तित्व का उल्लेख किया। पुस्तक को नई पीढ़ी के लिए जागरूकता व सकारात्मक सोच का माध्यम बताया। लेखक डॉ. पटेल ने पुस्तक को बिरहोर समुदाय विकास के प्रयासों से प्रेरित बताया, जिसमें जीवन संघर्ष व सामाजिक योगदान विस्तार से है।

Leave a Reply