• Sun. Apr 12th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 11 अप्रैल 2026 । रायपुर के श्रीराम मंदिर में 6-12 अप्रैल तक चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कर्म को सच्ची पूजा बताते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ को राम ननिहाल व अबूझमाड़ को दंडकारण्य कहा। नक्सलमुक्ति, रामलला दर्शन योजना (42 हजार भक्त लाभान्वित), धर्म स्वातंत्र्य कानून व सुरभि गौधाम योजना का जिक्र किया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम समेत कई नेता उपस्थित।

विवरण:: मुख्यमंत्री साय ने व्यासपीठ पर हिमांशु कृष्ण भारद्वाज की कथा का श्रवण किया, माखनचोरी प्रसंग सुना। भगवान बांके बिहारीलाल की आरती में शामिल हुए। प्रदेश को गुरु घासीदास व शबरी की भूमि बताते हुए नक्सलमुक्ति व प्रगति का उल्लेख किया। रामलला दर्शन से 42 हजार श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, 5 हजार बुजुर्ग तीर्थयात्रा पर। धर्मांतरण रोकने के लिए कठोर कानून लागू, गौधामों में चारा-सुविधा सुनिश्चित।

Leave a Reply