• Sun. Apr 12th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 11 अप्रैल 2026 । सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवा रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट में छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में 1700 डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया। सीएम विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में उन्होंने मेडिकल कॉलेज खुलने पर डॉक्टरों की उपलब्धता पर चिंता जताई। ग्रामीणों को डॉक्टर न मिलने पर सवाल उठाते हुए डॉक्टरों को सरकारी सेवा में रखने के लिए नए सैलरी स्लैब का सुझाव दिया।

विवरण:: सांसद एवं भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने 10 अप्रैल 2026 को अटल नगर नवा रायपुर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंसेज एवं आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट 2026 में छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में 1700 डॉक्टरों की कमी पर चिंता जताई। सीएम विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं, लेकिन डॉक्टर कहां से आएंगे।

सरकार मेडिकल शिक्षा पर निवेश कर रही है, फिर भी सरकारी सेवाओं में डॉक्टर नहीं मिल रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज खोलने का औचित्य पर सवाल उठाया। उन्होंने डॉक्टरों को प्रोत्साहित करने के लिए नए वेतन ढांचे (सैलरी स्लैब) का सुझाव दिया। अग्रवाल ने कॉन्फ्रेंस से ठोस सिफारिशें की उम्मीद जताई, जो केंद्र-राज्य नीति निर्माण में मदद करेंगी।

amrittoday.in

Leave a Reply