• Sun. Apr 12th, 2026
Spread the love

आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर जोन कमिश्नर राकेश शर्मा की टीम ने तत्काल सफाई करवाकर जनस्वास्थ्य सुनिश्चित किया।

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 12 अप्रैल 2026 । रायपुर नगर निगम ने एक और जनशिकायत का तेजी से समाधान किया। जोन-9 स्वास्थ्य विभाग ने अवन्ति विहार कॉलोनी के शीतला तालाब से कचरा हटाकर स्वच्छता बहाल की।amrittoday.in

विवरण: नगर पालिक निगम जोन-9 स्वास्थ्य विभाग को अवन्ति विहार कॉलोनी (महर्षि वाल्मीकि वार्ड-32) के शीतला तालाब की सफाई से जुड़ी जनशिकायत मिलते ही तुरंत संज्ञान लिया गया। निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नर राकेश शर्मा ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, उमेश नामदेव और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की अगुवाई में सफाई मित्रों की टीम भेजी।

विशेष सफाई अभियान में तालाब से भारी मात्रा में कचरा एकत्रित कर परिवहन कराया गया। इससे क्षेत्र में स्वच्छता कायम हुई और जनस्वास्थ्य को खतरा टल गया। निगम ने जनहित में ऐसी शिकायतों का त्वरित निदान सुनिश्चित करने का वादा दोहराया।amrittoday.in

amrittoday.in

Leave a Reply