• Tue. Apr 14th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 12 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) से पहले बाल विवाह रोकने के लिए जिलों को सक्रिय किया। अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने मुनादी, टीम गठन, जागरूकता रणनीतियों पर जोर दिया। कांकेर, बीजापुर, सुकमा, जशपुर के नवाचारों की प्रशंसा की तथा 14 अप्रैल ग्राम सभा में चर्चा के निर्देश दिए।amrittoday.in

विवरण:: रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दोपहर 2 से 5 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, सहायक संचालक संगीता बिंद, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी शामिल हुए। जिलों से मुनादी, निर्देश पत्र, टीम गठन, प्रचार रणनीतियों की जानकारी ली गई। विभिन्न जिलों ने बैठकें, दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक का उल्लेख किया। कांकेर का ‘मेरी आवाज सुनो’ (17-18 वर्ष बालिकाओं का मंच), बीजापुर का ‘बीजा दूतिन’ (किशोरों द्वारा जागरूकता), सुकमा-जशपुर के स्थानीय भाषा प्रचार, सूरजपुर में घटते प्रकरण, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बैगा बालिका की पहल सराही गई। 14 अप्रैल ग्राम सभा में बाल विवाह रोकथाम पर चर्चा, स्थानीय भाषा उपयोग, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 प्रचार, युवा सहयोग पर परामर्श दिया गया।amrittoday.in

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed