• Sat. Sep 19th, 2026
Spread the love

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने घर-घर जाकर सुनीं समस्याएँ, बोले-अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना ही लक्ष्य

अमृत टुडे, बसना छत्तीसगढ़ 12 अप्रैल 2026 । बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में “गाँव चलो-घर चलो अभियान” की भव्य शुरुआत हुई। कुदारीबाहरा और सलडीह में घर-घर पहुँचकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और शासन योजनाओं की जानकारी दी। अभियान को भारी जनसमर्थन मिला, जहाँ विधायक ने कहा- गाँव की खुशहाली ही क्षेत्र का विकास है। बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।amrittoday.in

विवरण: बसना विधानसभा के ग्राम कुदारीबाहरा एवं सलडीह में “गाँव चलो-घर चलो अभियान” के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ। डॉ. संपत अग्रवाल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी कुशलक्षेम जानी और योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, “यह अभियान जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है।

हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिले, यही लक्ष्य। बसना का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है- शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सड़कें सब सुनिश्चित करेंगे।” विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले, “हम सेवा कर रहे, वे केवल राजनीति।” कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार साहू, महाराज सदन तिवारी, रमेश अग्रवाल, कैलाशचंद्र अग्रवाल, नरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।amrittoday.in

amrittoday.in

Leave a Reply