• Tue. Apr 14th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 12 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ के रायपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से वर्ष 2000 के एमबीबीएस बैच के छात्र‑छात्राएँ 25 साल बाद अपने परिवारों और बच्चों के साथ “संगवारी द मिलेनियम रियूनियन” के तहत एकत्रित हुए। दो दिवसीय यह आयोजन मेफेयर इंटरनेशनल में आयोजित किया गया, जिसने पुराने साथियों को फिर से जोड़ दिया।amrittoday.in

विवरण :: दो हज़ार बैच के एमबीबीएस छात्र‑छात्राएँ 28–29 मार्च 2026 को रायपुर के मेफेयर इंटरनेशनल में आयोजित “संगवारी द मिलेनियम रियूनियन” में एकत्रित हुए। पहले दिन शाम को पूल‑पार्टी, पुनर्मिलन, गाने‑डांस और दिवंगत मित्रों को श्रद्धांजलि देने का भावपूर्ण वातावरण रहा। दूसरे दिन सभी बैचमेट पी.टी.जे.एन.एम.सी. परिसर पहुँचे, जहाँ वे कॉलेज, अस्पताल और हॉस्टल का भ्रमण कर पुराने दिनों को याद किए। इस दौरान उनके पूर्व प्रोफेसरों का श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया और छात्रों को प्रेरणादायक वक्तव्य दिए गए। मेफेयर लौटने पर मीट‑एंड‑ग्रीट सत्र, फोटो‑शूट, गेम्स और लाइव बैंड के साथ भव्य गाला डिनर के साथ यह रियूनियन अविस्मरणीय समापन पर पहुँचा, जिसकी अध्यक्षता डॉ अश्वनी देवांगन ने की।amrittoday.in

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed