• Wed. Apr 15th, 2026

“रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी मैट्रिमोनियल साइट से साइबर ठगी, मास्टरमाइंड कपिल गर्ग सहित गिरोह पकड़ा”…..

Spread the love

शांति देवी सोसायटी में युवतियां संलिप्त। फोटोशॉप से दस्तावेज छेड़छाड़। जांच जारी।*

अमृत टुडे, रायगढ़ छत्तीसगढ़ 14 अप्रैल 2026 । एसएसपी शशि मोहन सिंह बोले, “संदिग्ध मैट्रिमोनियल से सावधान रहें, साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई जारी।”

विवरण:: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी, नगर एसपी मयंक मिश्रा व साइबर थाना टीम ने दरोगापारा निधि परिवहन केंद्र पर छापा मारा। मास्टरमाइंड कपिल गर्ग पूर्व लोक सेवा केंद्र चलाता था—अब फर्जी “इंडिया मैट्रिमोनी” से यूट्यूब पर फेक प्रोफाइल डालकर बायोडाटा व रजिस्ट्रेशन फीस ऐंठता। मीटिंग ID के नाम पर QR कोड भेज व्हाट्सएप से UPI पैसे लेता, फिर संपर्क तोड़ नया शिकार। शांति देवी सोसायटी संचालिका हिमांशु मेहर 3 साल से युवतियों को लगवाती। फोटोशॉप दस्तावेज छेड़छाड़ व शासकीय स्टैंप बरामद। जांच जारी।

amrittoday.in




Leave a Reply