• Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

कमर रजा (सदर बाजार), मोहम्मद शोएब (दुर्ग) नामजद। iPhone, Vivo फोन, 12,000 नकदी जब्त। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान जारी।

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़ 14 अप्रैल 2026 । कोतवाली प्रभारी बोले, “नशे के सौदागरों पर लगातार शिकंजा, युवाओं को बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” असामाजिक तत्व बाज आएं।

विवरण : जिले में नशा तस्करी के खिलाफ सतत अभियान में सिटी कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड पीछे मुखबिर सूचना पर दबिश दी। सफेद मारुति स्विफ्ट (CG13C4422) में ग्राहक तलाशते कमर रजा (28, सदर बाजार) व मोहम्मद शोएब अख्तर (26, दुर्ग) को रंगे हाथ पकड़ा—10.30 ग्राम चिट्टा (47k), 12k नकदी, कार (1.5 लाख), iPhone 11 (10k), Vivo Y31 (10k), लाइटर व फॉयल बरामद; कुल 2.29 लाख का माल। अपराध 101/2026 NDPS 21(बी)-29 में रिमांड पर जेल। यह कार्रवाई धमतरी पुलिस की नशा उन्मूलन प्रतिबद्धता दर्शाती है, जो युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाने हेतु मुखबिर नेटवर्क व त्वरित घेराबंदी पर जोर दे रही—असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी।

amrittoday.in

Leave a Reply