• Sun. Aug 2nd, 2026

“धमतरी में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का शुभारंभ: बुजुर्गों को फिजियो, डिजिटल ट्रेनिंग व मनोरंजन”…..

Spread the love

सांसद रूपकुमारी चौधरी, भोजराज नाग, विधायक ओंकार साहू, अंबिका मरकाम ने रिबन काटा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा उपस्थित।

फिजियो, गेम जोन, डिजिटल लर्निंग, पौष्टिक भोजन। कैरम खेलकर बुजुर्गों से संवाद। समाज कल्याण विभाग पहल

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़ 14 अप्रैल 2026 । रूपकुमारी चौधरी बोलीं, “वरिष्ठजन अमूल्य धरोहर, सियान गुड़ी से सम्मान व सक्रिय जीवन मिलेगा।”amrittoday.in

विवरण:: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वृद्ध कल्याण पहल के तहत महात्मा गांधी वार्ड में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने बुजुर्गों को धरोहर बताया, भोजराज नाग ने सेवा को ईश्वर आराधना कहा। विधायक ओंकार साहू, अंबिका मरकाम, महापौर रामू रोहरा व कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने फिजियोथेरेपी, मनोरंजन, भोजन, परामर्श, गेम जोन, ज्ञान कक्ष, विश्राम व डिजिटल लर्निंग कक्षों का निरीक्षण किया। कैरम खेलकर बुजुर्गों से आत्मीय संवाद। केंद्र में स्वास्थ्य जांच, योग, बैंकिंग ट्रेनिंग, सांस्कृतिक गतिविधियां व पौष्टिक भोजन—आत्मनिर्भरता व सामाजिक सहभागिता पर फोकस। यह मंच बुजुर्गों के जीवन स्तर सुधार व सम्मान बढ़ाएगा।amrittoday.in

amrittoday.in

Leave a Reply