अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 14 अप्रैल 2026 । पुनेश्वर लहरे बोले, “सफाई के बड़े दावे, लेकिन वॉशरूमों का ये हाल। कुलपति साहब को शर्म आनी चाहिए।”
विवरण : एनएसयूआई नेता पुनेश्वर लहरे ने पीआरएसयू के यूनिवर्सिटी कैफे कैंटीन वॉशरूम की गंदगी वायरल वीडियो में दिखाई। बॉयज टॉयलेट गुटखा व कचरे से भरा, महंगे दामों पर फूड के बावजूद सफाई शून्य। गर्ल्स वॉशरूम की स्थिति कल्पना से परे बताई। कुलपति के हॉस्टल निरीक्षण दावों पर तंज कसा। छात्रों से राय मांगी, प्रशासन से त्वरित सुधार की मांग।




