• Sun. Apr 19th, 2026

मिट्टी से महक तक:” फूलों की खेती ने किसान को बनाया आत्मनिर्भर, राष्ट्रीय बागवानी मिशन से बदली तकदीर”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 19 अप्रैल 2026 । काठाडीह के सुरेश सोनकर ने 3.5 एकड़ में 400 किलो फूलों से 2 लाख लाभ
विवरण: राजधानी के निकट ग्राम काठाडीह के किसान सुरेश सोनकर ने धान-सब्जी की खेती छोड़ गेंदा फूलों पर दांव लगाया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन और जिला उद्यानिकी विभाग से आर्थिक सहायता व पौधे प्राप्त कर 3.5 एकड़ में खेती शुरू की।amrittoday.in

रोजाना 400 किलोग्राम फूल भांठागांव-डूमरतराई बाजारों में बिकते हैं। सालाना कुल आय 3.5 लाख, शुद्ध लाभ 2 लाख रुपये। सुरेश बोले, “पहले नुकसान था, अब आत्मविश्वास बढ़ा। आय से व्यवसाय व बच्चों का भविष्य संवार रहा।”
जिला उद्यानिकी अधिकारी कैलाश पैकरा ने बताया कि योजना से किसान कम लागत में अधिक आय कर सशक्त बन रहे। सुरेश की सफलता अन्य किसानों को प्रेरित कर रही, शादी-धार्मिक आयोजनों में सालभर मांग रहने से स्थायी लाभ।

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed