अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 23 अप्रैल 2026 । प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था वक्ता मंच ने एक बार फिर मानवता की मिसाल कायम की। सुंदर नगर वृद्धाश्रम में काजल भगत का जन्मदिन मनाकर बुजुर्गों को खुशियां बांटीं। ऐसे प्रयास समाज में सेवा भाव को प्रेरित कर रहे हैं।
विवरण: राजधानी के सुंदर नगर स्थित प्रशामक देखभाल गृह (वृद्धाश्रम) में मंगलवार शाम काजल भगत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश की अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा जारी समाज सापेक्ष कार्यों के क्रम में काजल भगत के परिजन व वक्ता मंच के कार्यकर्ता वृद्धाश्रम पहुंचे।amrittoday.in

वहां केक काटकर, फल एवं मिठाईयां बांटकर जोर-शोर से वृद्धाश्रम के निवासियों के बीच जन्मदिन उत्सवित किया गया। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने अगले कुछ घंटे हंसी-खुशी के माहौल में व्यतीत किए तथा पूरे परिसर को पारिवारिक वातावरण प्रदान किया। भगत परिवार द्वारा वृद्धाश्रम निवासियों के लिए रात्रि भोज का भी प्रबंध किया गया।
कार्यक्रम वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू के संयोजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जयशंकर भगत (वरिष्ठ अधीक्षक, जीएसटी), कला भगत (उप निदेशक, स्कूली शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन), डॉ. रूपेंद्र कवि (उप सचिव, लोक भवन), एम. राजीव (संस्थापक, युवा संस्था), सोनिका कवि, विशाल मिश्रा, ज्योति शुक्ला, खेमेश्वर पुरी गोस्वामी, रुनाली चक्रवर्ती, दुष्यंत साहू, डॉ. उदयभान सिंह चौहान सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि ऐसे आयोजनों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग सेवा भावना के साथ त्योहारों व अपने जीवन के विशेष दिनों को वक्ता मंच के अभियान से जोड़ रहे हैं।amrittoday.in




