• Thu. Apr 23rd, 2026

“नारी वंदन पर घड़ियाली आंसू, महतारी वंदन से 40% महिलाएं बाहर: कांग्रेस का भाजपा पर हमला”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 23 अप्रैल 2026। भाजपा नारी वंदन के नाम पर महंगाई व वादाखिलाफी छिपा रही है। कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ठाकुर ने सवाल उठाया कि जब सभी महिलाओं को लाभ का वादा था, तो 40 प्रतिशत क्यों बाहर? महिलाएं अब जुमलों में नहीं फंसेंगी, हक के लिए कांग्रेस के साथ।

विवरण: भाजपा पर नारी वंदन के नाम से घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सिर्फ मोदी सरकार की महिला विरोधी कृत्यों पर पर्दा डाल रही है। महतारी वंदन योजना में सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने का वादा था, लेकिन आज भी 40 प्रतिशत महिलाएं इससे वंचित हैं।
महिला स्वसहायता समूहों को सरकार बनते ही रेडी टू ईट का काम देने का वादा किया गया था, किंतु 3 लाख समूहों की 60 लाख महिलाएं अब भी इंतजार कर रही हैं। 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर का वादा अधर में लटका है, 85 लाख परिवारों की महिलाएं ढाई साल से चूल्हों पर खाना बनाकर धुएं से बीमार हो रही हैं। अनियमित महिलाकर्मियों का नियमितीकरण, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था सब खराब है।

शराबबंदी के बजाय सैकड़ों नई शराब दुकानें खुलीं, जिससे घरेलू हिंसा बढ़ा। 1 लाख सरकारी नौकरियां व 57 हजार शिक्षकों की भर्ती का वादा झूठ साबित हुआ। रसोइया संघ (90% महिलाएं) व डीएड संघ (60% महिलाएं) आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार अनसुनी कर रही। ठाकुर ने कहा, भाजपा महिलाओं को अधिकार नहीं, बल्कि भावनाओं से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।
नारी वंदन बिल 2023 सर्वसम्मति से पास हुआ, फिर 2024 में लागू क्यों नहीं? 400 पार का नारा फेल होने के बाद परिसीमन की आड़ में महिलाओं का हक मारने की साजिश। ढाई साल की भाजपा सरकार की कुनीतियों से महिलाएं महंगाई, बिजली-राशन, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। महिलाएं कांग्रेस के साथ खड़ी होकर हक मांगेंगी।

amrittoday.in

Leave a Reply