अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 22 अप्रैल 2026। भाजपा सुशासन का दंभ भर रही, लेकिन रतनपुर थाने का वायरल वीडियो हकीकत बयां करता है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाया कि फाइल ढूंढने बादाम खिलाना पड़ रहा, थाने में पिटाई हो रही—यही विष्णु सरकार का राज? आम आदमी प्रताड़ित, सुधार जरूरी।
विवरण: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सुशासन की सरकार में थाने में फरियादी रिपोर्ट लिखाने जाता है तो थानेदार व कर्मचारियों द्वारा घूस मांगा जाता है, न देने पर बेदम पिटाई होती है। बिलासपुर के रतनपुर थाने में ऐसा ही हुआ, जहां फरियादी से पैसे मांगे गए, इंकार पर ASI ने जमकर थप्पड़ जड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रदेश में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है। सरकारी दफ्तरों में छोटे-छोटे कामों के लिए चक्कर कटवा रहे, सिटिजन चार्टर का पालन नहीं। पटवारी-तहसील में नामांतरण, फौत, त्रुटि सुधार के लाखों आवेदन लंबित हैं। सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसे मूलभूत कामों के लिए सुशासन तिहार का इंतजार।
भाजपा राज में दफ्तरों में अराजकता हावी, सत्ता के दबाव से काम की संस्कृति खत्म। भाजपा के ही वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने प्रशासनिक लचरता पर सवाल उठाए, विधानसभा में दर्जनों बार आलोचना हो चुकी। कानून-व्यवस्था बदहाल—लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार से दहशत। बलौदाबाजार, कवर्धा, बलरामपुर, सूरजपुर में हिंसक प्रदर्शन सरकार के खिलाफ बगावत दर्शाते हैं।




