अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 23 अप्रैल 2026 । एक परिवार के लिए पिता का साया उठना अपूरणीय क्षति है। भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने स्व. दिलीप तिवारी के गुणों को याद कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। समाज के प्रेरणास्रोत रहे तिवारी जी की स्मृति अमर रहेगी।
विवरण: भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष पत्रकार मोहन तिवारी के पिता दिलीप तिवारी के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया।
पाण्डेय ने स्व. तिवारी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पिता का साया उठना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। स्व. तिवारी सरल, सहज और सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका मार्गदर्शन परिवार ही नहीं, पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी रहा।
पाण्डेय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। भाजपा मीडिया के समस्त प्रदेश प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट गण ने भी स्व. तिवारी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।




