• Thu. Apr 23rd, 2026

“साकेत भवन में ईएसआईसी औषधालय का विशेष स्वास्थ्य शिविर, महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया समापन”…..

Spread the love

अमृत टुडे, कोरबा छत्तीसगढ़ 23 अप्रैल 2026 । असंगठित श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए ईएसआईसी का विशेष कदम। साकेत भवन में लगा शिविर, महापौर ने सराहा प्रयास।

विवरण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआईसी) औषधालय कोरबा ने नगर पालिका निगम साकेत भवन में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर लगाया। बुधवार को प्रात: 11 से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर, शुगर, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, अनिद्रा, हाइपरटेंशन, फीवर, एलर्जी, लीवर, किडनी व हृदय रोगों की जांच की। आवश्यक दवाओं का स्टॉक उपलब्ध कराया गया और चिकित्सकीय परामर्श दिया। महापौर संजूदेवी राजपूत ने शिविर का समापन कर ईएसआईसी टीम की सराहना की तथा सीएम व श्रम मंत्री के प्रति आभार जताया।

शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय बहादुर सिंह, डॉ. नीरज तिवारी, डॉ. ओमदत्त तिवारी, स्टाफ नर्स मेरी संगीता, अरूणा राय सोने, फार्मासिस्ट उमेश कुमार मनहर, अंजू पटेल, अनिल ध्रुव, सहायक ईश्वर प्रसाद सोनी, वार्ड बॉय खगेश्वर बेंद्रे, डिगेश कुमार व शुभम कर्ष ने सेवाएं दीं। समापन पर मेयर इन काउंसिल सदस्य अजय कुमार चंद्रा, ममता यादव, फिरत राम साहू, योगेश मिश्रा, पूर्व पार्षद दीपक यादव, रामशंकर साहू, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरुआ, लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

amrittoday.in

Leave a Reply