• Thu. Apr 23rd, 2026

पश्चिम बंगाल में बदलाव की स्पष्ट बयार, ममता सरकार की विदाई तय: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 23 अप्रैल 2026 । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। पश्चिम बंगाल से आ रहे मतदान के रुझान से स्पष्ट है कि राज्य में बदलाव की लहर है और ममता बनर्जी सरकार की विदाई तय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश को सुशासन वाली सरकार मिलने वाली है।

विवरण: नवा रायपुर अटल नगर स्थित निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री साव ने कहा कि राज्य की माताओं-बहनों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा तथा युवाओं के सपनों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए ओबीसी वर्ग की उपेक्षा की, आज सत्ता से बाहर होने पर दिखावा कर रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में भी अन्याय हुआ। केंद्र में काका कालेकर रिपोर्ट दबाई, मंडल आयोग पर राजीव गांधी ने विरोध किया। कांग्रेस का इतिहास पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी का रहा है, जिसे जनता समझ चुकी है।

amrittoday.in

Leave a Reply