अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 22 अप्रैल 2026। NHAI ने पत्थलगांव-कुनकुरी से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा (NH-43) तक 3147 करोड़ रुपये की मेगा परियोजना का निर्माण शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर रखी आधारशिला अब धरातल पर उतर आई है। 627 किमी लंबे रायपुर-धनबाद कॉरिडोर का 384 किमी छत्तीसगढ़ हिस्सा है, जिसमें 104 किमी पत्थलगांव खंड पर काम तेजी से चल रहा।

विवरण: इस खंड में 382 संरचनाएं बनेंगी—7 बड़े पुल, 30 छोटे पुल, 6 फ्लाईओवर, 1 एलीवेटेड वायडक्ट, 10 VUP, 18 LVUP, 26 SVUP, 11 EOP, 21 PUP और 278 बॉक्स पुलिया। कोरबा परियोजना निदेशक डी.डी. पार्लावर ने कहा कि यह कॉरिडोर छत्तीसगढ़-झारखंड कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। जशपुर के पत्थलगांव, कुनकुरी आदि को जोड़ेगा, कोयला खदानों और इस्पात संयंत्रों को लाभ देगा। ईंधन बचत, समय कम, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा।





