• Fri. Apr 24th, 2026

“रोड सेफ्टी, साइबर सुरक्षा व महिला योजनाओं पर जागरूकता। ग्रामीणों ने लिया लाभ”…..

Spread the love

अमृत टुडे, बीजापुर छत्तीसगढ़ 24 अप्रैल 2026

बीजापुर के नक्सल प्रभावित जैगुर ग्राम में 23 अप्रैल को चलित थाना व जन जागरूकता शिविर आयोजित। SP डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, एएसपी चंद्रकांत गवर्ना व डीएसपी विनीत साहू के निर्देशन में पुलिस, यातायात व महिला-बाल विकास विभाग ने ग्रामीणों को जागरूक किया। शांति-सुरक्षा-विकास को बढ़ावा देने का प्रयास।

विवरण:मावा पुलिस केतुल पहल में आरक्षक अवध राम सिन्हा ने हेलमेट, सीटबेल्ट व नशामुक्त ड्राइविंग सिखाई। थाना जांगला प्रभारी ने साइबर जागरूकता, नागरिक सुरक्षा व संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने पर जोर दिया। महिला अधिकारी शिला भारद्वाज ने सखी सेंटर, बेटी बचाओ व बाल संरक्षण योजनाएं बताईं।

थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित। शिविर ने शासकीय योजनाओं को गांव तक पहुंचाया। “शांत, सुरक्षित, विकसित बीजापुर” की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

Leave a Reply