• Wed. Sep 16th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 24 अप्रैल 2026

कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने महिला आरक्षण बिल पर भाजपा पर सोची-समझी साजिश का आरोप लगाया। कहा—2023 में सर्वसम्मति से पास बिल को परिसीमन बहाने से जोड़कर लटकाया। भाजपा का चाल-चरित्र-चेहरा बेनकाब।

विवरण:उपाध्याय ने कहा राजीव गांधी ने पंचायती राज में महिलाओं को 33% भागीदारी दी। पंच-सरपंच से दिल्ली मेयर तक का सफर संभव हुआ। भाजपा कभी ऐसा न कर सकी। लोकसभा में भाजपा के सांसदों में महिलाओं का अनुपात कम।

कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया। भाजपा ने पीछे रखा। देश की महिलाएं भाजपा नेताओं को चूड़ियां कूरियर कर रही। राज्यसभा की फूलोदेवी नेताम व लक्ष्मी वर्मा पंचायत से ऊपर पहुंचीं।












Leave a Reply