अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 25 अप्रैल 2026। रायपुर नगर निगम जोन-8 स्वास्थ्य विभाग ने पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड-2 के आदर्श चौक कबीर नगर में नुक्कड़ नाटक और कहानियों के जरिए नागरिकों को स्वच्छता के 4 धुरंधर पहल से जोड़ा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत 4 रंगीन डस्टबिन सिस्टम अपनाने की अपील की गई। सभी ने सामूहिक शपथ ली और खुले में कचरा फेंकने पर जुर्माने की चेतावनी दी।amrittoday.in

विवरण: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 के तहत रायपुर नगर निगम जोन-8 स्वास्थ्य विभाग ने जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद भगतराम हरबंश, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल व कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा के निर्देश पर आदर्श चौक कबीर नगर में कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने नुक्कड़ नाटक व कहानियों से गीला, सूखा, सेनेटरी व विशेष कचरे को 4 अलग-अलग रंगों वाले डस्टबिन में अलग कर सफाई मित्रों को देने की अपील की।amrittoday.in
जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा व राकेश बंजारे की मौजूदगी में नागरिकों को इधर-उधर कचरा न फेंकने व सफाई वाहन में कचरा देने की सलाह दी। खुले में कचरा डालने पर जुर्माने की सख्त चेतावनी जारी की गई। स्वच्छता दीदियां व सफाई कर्मी सहित सभी ने वार्ड व शहर को स्वच्छ रखने की शपथ ली।amrittoday.in




