अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 26 अप्रैल 2026 । स्मृति पुस्तकालय योजना बन रही जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण। CM विष्णुदेव साय ने दानदाताओं की सराहना की।
विवरण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी स्वाति देवांगन को 300 से अधिक UPSC, PSC नोट्स सहित पुस्तकों के दान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
देवांगन ने कहा कि समाज के लिए सकारात्मक योगदान की भावना से उन्होंने यह कदम उठाया। इन पुस्तकों से जरूरतमंद छात्रों को लाभ मिलेगा। अब तक योजना में 12 हजार से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान हो चुके हैं।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक पुस्तक या गैजेट दान कर युवाओं के भविष्य निर्माण में भागीदार बनें। संपर्क: श्री प्रभात सक्सेना (94060 49000), श्री केदार पटेल (94255 02970)।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।




