• Mon. Apr 27th, 2026

“नरेंद्र कुमार पाण्डेय को पत्रिका पंजीकरण और यूट्यूब चैनल का दायित्व”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 27 अप्रैल 2026 । अखिल भारतीय पंचायत परिषद के तत्वावधान में पंचायती राज दिवस पर महत्वपूर्ण निर्णय। ‘पंचायत संदेश छत्तीसगढ़’ पत्रिका और यूट्यूब चैनल की जिम्मेदारी “नरेंद्र कुमार पाण्डेय” को।

विवरण: गत दिनों अखिल भारतीय पंचायत परिषद के बैनर तले रायपुर में पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और जन-जागरूकता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्रनाथ तिवारी और जनरल सेक्रेटरी डॉ. रुद्र भानु विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ देश के पांच राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य पंचायत परिषद द्वारा संगठनात्मक विस्तार को गति देने और पंचायतों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया। यह आदेश जनरल सेक्रेटरी डॉ. रुद्र भानु द्वारा जारी किया गया। छत्तीसगढ़ निर्माण के भागरथी कहे जाने वाले डॉ उदयभान सिंह चौहान को प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया गया।

आदेश के तहत परिषद के प्रवक्ता नरेंद्र कुमार पाण्डेय को “पंचायत संदेश छत्तीसगढ़” नामक मुख्य पत्रिका के पंजीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही परिषद के आधिकारिक YouTube चैनल की स्थापना, संचालन और विकास का दायित्व भी उन्हें दिया गया है, जिससे पंचायतों से जुड़े मुद्दों और योजनाओं को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा सके।
जारी निर्देश के अनुसार, जब तक ये व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से स्थापित नहीं हो जातीं, तब तक नरेंद्र कुमार पाण्डेय अपनी पत्रिका और YouTube चैनल के माध्यम से पंचायत परिषद, महात्मा गांधी और बलवंत राय मेहता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जारी रखेंगे। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के संवैधानिक अधिकारों को भी जनसामान्य तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

amrittoday.inइस अवसर पर नरेंद्र कुमार पाण्डेय ने डॉ. रुद्र भानु का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और परिषद के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली को शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

You Missed