• Mon. Apr 27th, 2026

“विधानसभा में निंदा प्रस्ताव महज ‘प्रतीकात्मक’, कानूनन बेअसर: मोहम्मद अकबर का सरकार पर तंज”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 27 अप्रैल 2026 । पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधानसभा के आगामी विशेष सत्र को लेकर सरकार की मंशा पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा में पेश होने वाला निंदा प्रस्ताव केवल एक प्रतीकात्मक कदम है, जिसका किसी भी कानून पर कोई बाध्यकारी प्रभाव नहीं पड़ता।

विवरण: मोहम्मद अकबर ने कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में अपना षड्यंत्र छिपा रही है। उन्होंने दावा किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से 2023 में ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का कानून बन चुका है। अकबर के अनुसार, सामान्यतः विशेष सत्र का उपयोग प्राकृतिक आपदा, बजट या कानून-व्यवस्था जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए किया जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में पहली बार भाजपा इसे केवल विपक्ष की निंदा करने के लिए बुला रही है।

उन्होंने आगे कहा कि संसद में जिस विषय पर चर्चा और मतदान हो चुका है, उस पर विधानसभा में चर्चा करना न केवल संसदीय गरिमा के विपरीत है, बल्कि संसद की अवमानना जैसा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर राजनैतिक संदेश देना चाहती है, लेकिन इस फिजूलखर्ची से राज्य की जनता का भला नहीं होने वाला। विधानसभा का असली उद्देश्य स्थानीय समस्याओं का समाधान करना है, न कि प्रतिशोधात्मक राजनीति करना।

Leave a Reply

You Missed