• Mon. Apr 27th, 2026

धर्मांतरण के खिलाफ सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’: भाजपा महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा- “बर्दाश्त नहीं होगा परिवार तोड़ने वाला खेल”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 27 अप्रैल 2026 । भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार इसके खिलाफ पूरी तरह से कमर कस चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेशी फंडिंग से संचालित धर्मांतरण का जाल अब नहीं चलेगा और परिवार को बांटने वाली ताकतों पर कानून का डंडा चलेगा।

विवरण:: प्रेस से चर्चा करते हुए नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि धर्मांतरण का मुद्दा पुराना है, लेकिन भाजपा सरकार अब धर्म स्वतंत्र अधिनियम के जरिए इसे जड़ से खत्म करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने एनजीओ के माध्यम से आने वाली अवैध फंडिंग पर कड़ी नजर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता परिवार की एकता और सामाजिक सद्भाव को बचाना है।

संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए मार्कण्डेय ने बताया कि भाजपा ने जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली में नवाचार किया है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद आयोजित ‘टिफिन बैठक’ इसी कड़ी का हिस्सा है, जहां कार्यकर्ता अपना भोजन साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि मई माह में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी योजनाओं को लेकर रणनीति बनेगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है, ताकि जन कल्याण कारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके।



Leave a Reply

You Missed