• Mon. Apr 27th, 2026

PTRSU में गरमाया राजनीतिक माहौल: “RSS-ABVP कार्यक्रम के विरोध में NSUI की ‘एक दिवसीय भूख हड़ताल”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 27 अप्रैल 2026 । पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU) परिसर में आज राजनीतिक विचारधाराओं के टकराव को लेकर माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। NSUI द्वारा RSS–ABVP के कार्यक्रम के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल और सत्याग्रह का आयोजन किया गया, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।

विवरण:: NSUI कैंपस अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर शिक्षा के केंद्र को ‘राजनीतिक अड्डा’ बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि नई शिक्षा नीति (NEP) और UGC के दिशा-निर्देशों को दरकिनार कर परिसर में चुनिंदा विचारधाराओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपनी मांगों में पानी की समस्या, फीस वृद्धि, पारदर्शी परिणाम और रोजगार के अवसर जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग की है।

सत्याग्रह के बाद छात्रों ने रैली निकालकर कुलसचिव के कार्यालय का घेराव किया, जहां अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुनेश्वर लहरे ने स्पष्ट कहा कि विश्वविद्यालय का काम स्वतंत्र और निष्पक्ष शिक्षा देना है, न कि किसी विशेष राजनीतिक विचार का प्रचार करना। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक गरिमा को बनाए रखने के बजाय राजनीतिक एजेंडे को तवज्जो दी, तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।





Leave a Reply

You Missed