• Wed. Aug 5th, 2026

आम की गुठलियों से हरियाली बढ़ाओ! प्रकृति की ओर सोसायटी का अनोखा अभियान शुरू…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 28 अप्रैल 2026 । प्रकृति की ओर सोसायटी, रायपुर द्वारा शुरू “अभियान: आम की गुठलियों का संग्रह” पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा। छत्तीसगढ़ विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की।

विवरण: प्रकृति की ओर सोसायटी, रायपुर पर्यावरण संरक्षण के लिए “आम की गुठलियों का संग्रह” अभियान चला रही है। इसका लक्ष्य अधिक वृक्षारोपण से हरित क्षेत्र बढ़ाना है। बैठक में छत्तीसगढ़ विकास निगम की अध्यक्ष (राज्य मंत्री) मोना सेन ने पहल की सराहना की और आमजन को संदेश दिया। प्रमुख उपस्थित: मोहन वर्ल्यानी, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. विजय जैन, मनीषा त्रिवेदी, सर्वत्र सेटी, लक्ष्मी यादव, सुरेश बानी।

सोसायटी ने अपील की: आम खाने के बाद गुठलियां धोकर धूप में सुखाएं। पर्याप्त संग्रह पर संपर्क करें- 1. गांधी नेहरू उद्यान, 2. ऑक्सीजोन गार्डन, 3. अनुपम नगर गार्डन के केयरटेकर या व्हाट्सएप: 6265783779। इनसे जंगल में छिड़काव, नर्सरी तैयार कर वृक्षारोपण होगा। सोसायटी हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति कटिबद्ध।

amrittoday.in

Leave a Reply