• Wed. Apr 29th, 2026

गौ-माता को ‘राष्ट्र-माता’ का दर्जा मिले: “देशव्यापी ‘गौ-सम्मान आह्वान’ के तहत छत्तीसगढ़ की तहसीलों में गूंजी मांग”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 28 अप्रैल 2026 । गौ-वंश के सम्मान और संरक्षण के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी ‘गौ-सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत आज छत्तीसगढ़ के समस्त तहसील मुख्यालयों में एक साथ आवाज बुलंद की गई। राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम और नरेंद्र मोदी विचार मंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ-माता को ‘राष्ट्र-माता’ घोषित करने की पुरजोर मांग की है।

विवरण::अभियान के तहत प्रदेश महासचिव दास जी साहू, जिला अध्यक्ष आशा देवी साहू और तहसील अध्यक्ष मोहन साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। 11 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से देश में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रत्येक पंचायत में शासकीय चौकीदार युक्त गौशाला का निर्माण और गौ-वंश के लिए चारा-पानी की मुकम्मल व्यवस्था शामिल है।

दास जी साहू ने बताया कि पिछले एक माह से वे प्रदेश के गांवों में गौ-सेवा का अनूठा प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गौ-माता को जूठा भोजन न खिलाने के प्रति जागरूक किया और उन्हें ‘स्टील की थाली’ में स्वच्छ व ताजा भोजन कराने का संकल्प दिलाया। इस दौरान रायपुर के जिला सचिव मनोज दास सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौ-माता केवल पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का आधार हैं और उन्हें संवैधानिक दर्जा मिलना ही चाहिए।

Leave a Reply