• Wed. Apr 29th, 2026

“रायपुर में 50 लाख गबन का खुलासा: ड्राइवर कृष्णा साहू समेत 7 गिरफ्तार, 49.50 लाख नकद जब्त”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 28 अप्रैल 2026

भरोसे का धोखा: रायपुर में ड्राइवर ने मालिक के 50 लाख लेकर दिया चूना।
विवरण: रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को कंस्ट्रक्शन कारोबारी उमेश प्रसाद के 50 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए ड्राइवर कृष्णा साहू के गबन कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। कृष्णा ने अकाउंटेंट को गुटखा लेने के बहाने उतारकर कार (CG 04 QG 663) और नगदी लेकर भाग गया था। थाना प्रभारी महेश कुमार साहू के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी से कृष्णा को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में कृष्णा ने रिश्तेदारों और साथियों समेत कुल 7 लोगों की साजिश कबूली। आरोपियों के पास से 49.50 लाख रुपये नगद और दो कारें जब्त हुईं। बिरगांव नगर निगम के कांग्रेस पार्षद ओम प्रकाश साहू पर चोरी के पैसे छिपाने का आरोप, उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने निलंबित कर दिया। थाना प्रभारी मानसी नानाभाऊ सकोरे ने बताया कि सभी के खिलाफ धारा 420, 120बी IPC के तहत केस दर्ज, आगे जांच जारी।

Leave a Reply