अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 28 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ में बिजली संकट और राजनीतिक षड्यंत्र के आरोपों ने सरकार को घेरा। कांग्रेस के सुशील आनंद शुक्ला ने वीडियो में खोला बीजेपी का ‘असली चरित्र’।
विवरण: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पहले वीडियो में उन्होंने प्रदेशव्यापी अघोषित बिजली कटौती को कुप्रबंधन का नतीजा बताया। कहा, “ढाई साल पहले सरप्लस बिजली वाला राज्य आज 30 मिनट से 6 घंटे की कटौती झेल रहा। बिना सूचना के उपभोक्ता परेशान, 400 यूनिट तक बिल हाफ योजना बंद, 5 बार दाम बढ़े। बीजेपी सिर्फ लूट रही!”
शुक्ला ने कहा अजय चंद्राकर के भाई पर ED की कार्रवाई को बीजेपी का षड्यंत्र करार दिया। बोले, “अजयविधानसभा में जनहित मुद्दे उठाते हैं, सरकार बगलें झांकती है। मिशन 2047 सत्र में आईना दिखाया, तब से साजिश रची। अब अपनों को भी दबा रहे!” शुक्ला ने कहा, “बीजेपी का चरित्र यही- न अपनों के सगे, न परायों के।”
ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, विपक्ष ने सरकार से सफाई मांगी।




