• Wed. Apr 29th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 29 अप्रैल 2026 । “पशु क्रूरता रोकने के लिए रायपुर पुलिस अलर्ट! आमानाका में वीडियो के आधार पर 70 साल के आरोपी को जेल। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप।”
विवरण: थाना आमानाका क्षेत्र से शिकायत मिली कि एक व्यक्ति पशु के साथ क्रूरता एवं अनाचार कर रहा है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 139/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

वीडियो फुटेज और साक्ष्यों से आरोपी हमीउद्दीन पिता शेर अली (उम्र 70 वर्ष), निवासी ग्राम सोन वर्षा, थाना कुल्हाई, जिला महराजगंज (उत्तर प्रदेश); हाल पता- डूमर तालाब, तिवारी कॉलोनी, थाना आमानाका, रायपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (धार्मिक भावनाओं को आहत करने) एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है।

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed