अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 29 अप्रैल 2026 । आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन और नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद राजेश कुमार देवांगन के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में नगर निगम जोन 1 जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 में दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील चार डिब्बा सफाई प्रणाली से जोन 1 के वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 क्षेत्र अंतर्गत वीर शिवाजी उद्यान खमतराई, खमतराई बाजार, खमतराई चावड़ी में आमजनों और राहगीरों को जागरूक बनाया और घर पर चार डस्टबिन रखकर हरे डस्टबिन में गीला कूड़ा , नीले डस्टबिन में सूखा कूड़ा , लाल डस्टबिन में सेनेटरी कूड़ा और काले रंग के डस्टबिन में विशेष देखभाल कूड़ा को पृथक – पृथक रखकर और सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर रायपुर शहर को स्वच्छ राजधानी शहर बनाने भागीदारी दर्ज करने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 1 जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने राहगीरों और आमजनों से की।

जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर ने अमजनों, राहगीरों, सब्जी व्यवसायियों, व्यापारियों से जनगणना 2027 हेतु दिनांक 1 मई से 31 मई 2026 तक घर – घर जाकर मकान सूचीकरण अभियान में घर पर आने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को अपनी और अपने परिवार की सही और पूर्ण जानकारी देकर उनको पूर्ण सहयोग देने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 1 चार्ज अधिकारी जोन कमिश्नर के रूप में की।




