अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 28 अप्रैल 2026 । राज्यपाल रमेन डेका ने दुर्ग प्रवास में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। सभी स्कूलों में शौचालय सुविधा व स्वच्छता सुनिश्चित करने, जल-भूजल मापन, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के निर्देश दिए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, जैविक खेती व हाइड्रोपोनिक्स को बढ़ावा देने पर बल, जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह समेत अधिकारी उपस्थित।

विवरण: बैठक में राज्यपाल ने हितग्राहियों से फीडबैक, योजनाओं की मॉनिटरिंग, प्री-पोस्ट मानसून भूजल मापन पर जोर दिया। पर्यावरण संरक्षण हेतु स्कूल-कॉलेजों में वृक्षारोपण, लोक निर्माण प्रांगण में पेड़ लगाया। धान के बजाय कम पानी वाली फसलें, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत 500 किसानों को जैविक खेती से जोड़ा गया।
शिक्षा अधिकारियों को स्कूल शौचालय निरीक्षण, ड्रॉपआउट बच्चों के अभिभावक बैठकें, सफल पूर्व छात्रों का सम्मान करने के निर्देश। 28 संस्थानों में योग सराहा, प्रतिभागियों को राजभवन सम्मान। पीएम आवास में वाटर हार्वेस्टिंग, लखपति दीदी योजना, स्थानीय उत्पाद वेल्यू एडिशन, सड़क सुरक्षा व रेडक्रॉस सदस्यता बढ़ाने के आदेश।




