अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 30 अप्रैल 2026 । ग्रीन आर्मी का जल संरक्षण अभियान में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने “पानी बचाओ जन-जागरूकता अभियान” का शुभारंभ किया। वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में आयोजित कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने हिस्सा लिया। दोनों विधायकों ने जल संकट पर चिंता जताते हुए सामूहिक शपथ दिलाई।

उद्यमी राजेश अग्रवाल ने “हर बूंद की रक्षा” का नारा दिया। संस्थापक अमिताभ दुबे के स्लोगन ने उत्साह बढ़ाया। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने स्लाइड से जल संकट की जानकारी दी। रायपुर अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा ने सामाजिक सहभागिता की अपील की। विनीत शर्मा ने जल के धार्मिक महत्व पर बोले। प्रशिक्षक स्वेता चौरे ने “थिंक ग्लोबल, एक्ट लोकल” पर विचार साझा किए। स्कूल-कॉलेज छात्रों ने प्रश्नोत्तर में सराहनीय प्रदर्शन किया। सभी ने “जल बचाओ – भविष्य बचाओ” का संकल्प लिया।

विवरण: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का “पानी बचाओ जन-जागरूकता अभियान” रायपुर में सफल रहा, जहां 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाने का लक्ष्य रखा गया। मुख्य अतिथियों सुनील सोनी (रायपुर दक्षिण विधायक) और पुरंदर मिश्रा (रायपुर उत्तर विधायक) ने जल संरक्षण को प्राथमिकता बताया। राजेश अग्रवाल ने हर बूंद बचाने का संदेश दिया। अमिताभ दुबे ने प्रेरक स्लोगन गाए। शशिकांत यदु की प्रस्तुति ने भविष्य चुनौतियों पर प्रकाश डाला। दिशा कॉलेज, पैलोटी कॉलेज सहित संस्थाओं के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। युवा, महिलाएं व संगठनों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का वचन दिया।




