• Sun. May 3rd, 2026

“मां गंगा देवी पब्लिक स्कूल बोड़तरा कला गोड़खाम्ही का शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम – सफलता की नई ऊँचाइयाँ”…..

Spread the love

अमृत टुडे, लोरमी छत्तीसगढ़ 01 मई 2026 । इस वर्ष कक्षा 10वीं, 12वीं, 8वीं एवं 5वीं के परिणाम शत-प्रतिशत रहे, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के साथ सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने विशेष योग्यता (डिस्टिंक्शन) के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय का मान बढ़ाया। कुछ विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्राचार्य जितेन्द्र पाठे ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता, अनुशासन और निरंतर प्रयास का प्रमाण है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना की तथा अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगी।

विद्यालय प्रबंधक तुलाराम साहू एवं प्रबंधन समिति ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। यह शानदार परिणाम न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार में प्रबंधक तुलाराम साहू, प्राचार्य जितेंद्र पाठे, उपप्राचार्य लालाराम घृतलहरे, परीक्षा प्रभारी लक्ष्मीन यादव, सुरेशचंद्र नंदा, सुमति नंदा, राजेश घृतलहरे, दिलेश्वर पात्रे, हेमराम चंद्राकर, भृंगराज साहू, झूलाराम साहू, मनोज यादव, चंद्रकुमार महिलांगे, लुकेश्वर यादव, सेवकरम पटेल, त्रिलोकी साहू, निलेश जायसवाल, दीपक विश्वकर्मा, इष्टमी ओग्रे, भेमेश्वरी रात्रे, प्रीति डांडिया, सतीश यादव, लालू यादव, मनेश चतुर्वेदी, रवि निषाद इत्यादि की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply